हैदरगढ़: कनवा गांव में विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय श्याम बेटी के रूप में हुई है, जो कनवा गांव निवासी स्वर्गीय राम लौटन की पुत्री थी।