चूरू: चूरू में एडीएम अर्पिता सोनी ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन के अभाव-अभियोग सुने, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Churu, Churu | May 21, 2026 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जन सेवा केन्द्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने आमजन की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।