हाथरस: गांव बुलगढ़ी में खेत के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का किया प्रयास, थाने में हुई शिकायत
चंडपा थाना क्षेत्र के गांव बुलगढ़ी में खेत के विवाद को लेकर आज दिन बृहस्पतिवार को 3:00 के करीब दोपहर में दबंगों ने युवक रणजीत सिंह को गाड़ी चढ़ाकर जान से मारते का प्रयास किया गया है ! इस गांव के मामले को लेकर पुलिस ने तत्काल घायल के परिजनों की शिकायत के आधार पर घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है!