हाथरस: कस्बा मेंडू में जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी व 52 पत्ते ताश की गड्डी बरामद
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को सुबह गिरफ्तार किया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹3490/- की नगदी 52 पत्ता ताश की गड्डी बरामद की है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।