पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के एसएसपी के रूप में डॉ. शौर्य सुमन ने पदभार ग्रहण किया, बताई अपनी प्राथमिकताएं
Purnea East, Purnia | Jun 22, 2026
पूर्णिया के एसएसपी के रूप मे सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे डॉ. शौर्य सुमन ने कमान संभाल ली है। निवर्तमान एसपी स्वीटी सहरावत का तबादला विशेष शाखा,पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। डॉ. शौर्य सुमन जिले के पहले एसएसपी बन गए हैं।पुलिस कार्यालय पहुंचने पर डॉ. शौर्य सुमन का अधिकारियों और जवानों ने स्वागत किया। इस दौरान कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे