अमरपाटन तहसील अंतर्गत ताला थाना पुलिस ने ग्राम मुकुंदपुर के जंगल में मुर्जुआ नदी के किनारे दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के लिए रखा 1050 किलो महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया। कार्रवाई SP अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में हुई। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि घने जंगल में बड़ी मात्रा में महुआ का लाहन छिपाकर रखा गया है।