फतेहाबाद: फतेहाबाद में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में 15 जून से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Fatehabad, Agra | Jun 30, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालयों में प्रस्तावित पेपरलेस ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। इसी के चलते बार एसोसिएशन फतेहाबाद के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। वकीलों ने ऐसे काले कानून को वापस लिए जाने की मांग की है।