तारानगर: ग्राम रथ अभियान के समापन पर बुचावास में संध्या चौपाल का आयोजन, सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र तारानगर में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु चलाये जा रहे ग्राम रथ अभियान के समापन पर ग्राम बुचावास में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोबाईल एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं से संबंधित विडीयो को ग्रामीणों ने रुचिपूर्वक देखा। स्थानीय कला जत्था के कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई।