गौतम बुद्ध नगर: डबल पुलिया के पास पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, बरामद हुईं 6 मोटरसाइकिल व 2 अवैध चाकू
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें व 2 अवैध चाकू बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से शिवान व कृष्ण के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त लंबे समय से जनपद से वाहनों को चुराकर बाहर के राज्यों में बेच रहे थे।