गौतम बुद्ध नगर: बिसाहड़ा गेट से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से प्रमोद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त द्वारा परिजनों के साथ मिलकर दहेज की मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री की हत्या की गई थी। अभियुक्त को आज जेल भेजा जा रहा है।