गोड्डा: सदर अस्पताल में पिछले 24 घंटे से घायल अज्ञात युवक का इलाज जारी, पहचान नहीं हो पाई
Godda, Godda | Oct 18, 2025 शुक्रवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के जमुआ एनएच के ऊपर एक युवक घायल अवस्था में गिरा हुआ था। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुँचाया गया। बीती शाम से ही उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ तारा शंकर झा ने नगर थाना को सूचना दिया। सोशल मीडिया में तस्वीर लगाकर पता करने की कोशिश की जा रही है।