मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 22 जनवरी को प्रस्तावित सिरोही दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सिरोही सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, प्रदेश संगठन से हरिराम रिणवा और जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित शामिल हुए।