कैराना: कैराना के रामड़ा गांव में पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 10, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामड़ा में एक दिन पूर्व दो पक्षों में संघर्ष हो गया था, जिसमें महिला व दिव्यांग समेत चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें रेफर कर दिया था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सामने आया है, जो गांव रामड़ा का ही बताया जा रहा है।