संत कबीर नगर में मा0 सांसद लक्ष्मीकांत निषाद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति "दिशा" की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए गए। विद्युत व्यवस्था सुधार और आवास वितरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।