फुलवरिया: किशुनदेव छापर छठ घाट के पास वाहन जांच में 144 लीटर देशी शराब बरामद, एक बाइक जब्त, धंधेबाज फरार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के किशन देव स छठ घाट के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान जहां 144 लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया। वहीं एक बाइक को भी जब्त कर लिया। बुधवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में धंधेबाज भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार यह कार्रवाई हुई।