हंडिया: 10 पोल से 400 मीटर एबी केबल चोरी, दो गांव अंधेरे में डूब गए
सैदाबाद पावर हाउस से जुड़े रनियाडी और बीबीबारी गांव में अज्ञात चोरों ने रात में 10 विद्युत पोलों से करीब 400 मीटर एबी केबल काटकर चोरी कर ली। घटना से दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बिजली गुल होने से पानी, घरेलू कार्य और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई।बृहस्पतिवार 04 बजे दी जानकारी।