बालाघाट: बूढ़ी गांव में अवैध मुरूम खनन पर कार्रवाई, जेसीबी मशीन ज़ब्त
बालाघाट जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत रात्रि तहसील बालाघाट अंतर्गत ग्राम बूढ़ी में खनिज मुरूम के अवैध खनन की शिकायत पर जांच की गई। जन संपर्क कार्यालय से गुरुवार लगभग दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देश पर नायब तहसीलदार बालाघाट एवं खनिज निरीक्षक, जिला बालाघाट