डुमरांव: पुराना भोजपुर चौक पर तीन घंटे लगा भीषण जाम, एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंसीं, स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था की मांग तेज
Dumraon, Buxar | Apr 20, 2026 पुराना भोजपुर चौक पर सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम इतना गंभीर था कि स्कूली बसें, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी लंबे समय तक फंसे रहे।