ग्राम जुगवारी, तहसील सोहागपुर के निवासियों ने पुलिस अधीक्षक को शुक्रवार की शाम 4 बजे लगभग आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रार्थीगण ने बताया कि वे बीते दिनों ग्यारहवीं शरीफ के फातिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी ग्राम जुगवारी के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उनसे गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों के पास लाठी-डंडे भी थे।