कायमगंज: कायमगंज रोड निरीक्षण भवन के पास गैस रिफलिंग करते समय मारुति वैन में लगी आग, सिलेंडर और टायर फटे
कस्बा कम्पिल कायमगंज रोड निरीक्षण भवन के पास खाली मैदान में युवक मारुति वैन में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। सोमवार रात लगभग 8:30 बजे अचानक मारुति वैन में आग लग गई और वह धूं-धूंकर जलने लगी। तेज लपटे उठने ही गैस रिपेयरिंग कर रहे युवक मौके से भाग गए और सिलेंडर और टायर फटने से तेज धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों की पेड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी।