खंडवा नगर: खंडवा: बारात की गाड़ी पलटने से ड्राइवर की मौत, बच्चे समेत 8 घायल, खुशियां मातम में बदलीं
खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर एक हादसे में तूफान गाड़ी पलट गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि करीब 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बालक और ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। हादसे की वजह गाड़ी का शाफ्ट टूटना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से