बिस्टान में घर-घर जाकर मतदाताओं को कर रहे जागरूक।लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत आगामी 13 मई को होने वाले मतदान में जिले के अधिक से अधिक मतदाता अपनी भागीदार सुनिश्चित करें इसके लिए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिस्टान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।