चकिया: लतीफशाह मार्ग पर टूटी नहर की मरम्मत तेज, किसान नेता ने किया निरीक्षण
चकिया के लतीफशाह मार्ग पर पिछले दिनों टूटी नहर की सिंचाई विभाग द्वारा तेजी से मरम्मत कराई जा रही है। आज शनिवार रात करीब 09 बजे को किसान नेता धीरज कुमार श्रीवास्तव ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद जेई ने चल रहे मरम्मत कार्यों की जानकारी देते हुए प्रगति से अवगत कराया। संबंधित अधिकारी से किसान नेता ने समय से मरम्मत कार्य पूरा करने की मांग किया गया।