बक्सर: बक्सर में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान 6 डिग्री गिरा, बिजली-पानी व्यवस्था ठप
Buxar, Buxar | Jun 11, 2026 बक्सर जिले में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 5 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 34°C और न्यूनतम 28°C पर पहुंच गया। हालांकि राहत के साथ मुसीबत भी आई। आंधी से बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडो में तार टूटे और कई ट्रांसफॉर्मर जले।