बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड में ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति व उनकी एक पुत्री घायल, दूसरी पुत्री बाल-बाल बची
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड वेद पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को दिन में 1 बजे ऑटो व बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक में सवार सर्वेश उम्र 35 वर्ष उनकी पत्नी सोनी देवी उम्र 27 वर्ष तथा 4 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी निवासी गौरी चंदौरा थाना ललौली जनपद फतेहपुर घायल हो गए। जबकि इसी दुर्घटना में 7 माह की उनकी बच्ची वैष्णवी देवी बाल बाल बच गई।