गुना नगर: बूढ़े बालाजी पर भाजपा नेताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 में घर-घर किया संपर्क
गुना में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू किया है। भाजपा नेताओं ने 2 मार्च को बूढ़े बालाजी के वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 11 में घर-घर संपर्क किया। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया, बूथ क्रमांक 44 45 47 48 पर विभिन्न योजनाओ के लाभार्थी लोगो से संपर्क कर जानकारी ली। योजनाओ की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिला कमेटी के लोग मौजूद रहे।