गुना नगर: भगत सिंह कॉलोनी में 4 मार्च से शुरू होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ समिति ने तैयारी की शुरू
गुना की भगत सिंह कॉलोनी में 4 मार्च से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। यज्ञ के प्रभारी शिवचरण नामदेव ने बताया, अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट गुना द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निशुल्क यज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे। 4 मार्च को भगत सिंह कॉलोनी के दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। सभी लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।