अंबाह: किला मुहल्ले में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Ambah, Morena | Apr 7, 2026 किला मुहल्ले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 52 वर्षीय मुन्नी कुशवाह ने बीती रात घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रात करीब 2 बजे जब पति ने कमरा अंदर से बंद पाया, तो दरवाजा तोड़ने पर मुन्नी फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।