चक्रधरपुर: पोड़ाहाट स्टेडियम में भागवत कथा 18 से, बन रहा भव्य पंडाल, पांच हजार श्रद्धालुओं के बैठने की होगी व्यवस्था
चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में 18 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैंl इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के सैकड़ों सदस्य पूरी तत्परता से जुटे हैंl स्टेडियम में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के बैठने की क्षमता वाले एक विशाल और आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा हैl