मंझनपुर: धवाड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी स्विफ्ट कार, जेसीबी से निकाली गई बाहर
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। कार में विक्रम सिंह और उनका दोस्त नीरज सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से तालाब में पलटी कार को बाहर निकलवाया। विक्रम सिंह और नीरज प्रयागराज के कटहुला गौसपुर से कौशाम्बी के गोराजू जा रहे थे।