बदायूं: दशहरा स्नान को लेकर कासगंज और बदायूं पुलिस ने संयुक्त रूप से कछला गंगा घाट की तैयारियों का लिया जायजा
Budaun, Budaun | May 19, 2026 बदायूं के कछला गंगा घाट पर दशहरा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कासगंज और बदायूं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।