बदायूं: माथे पर तिलक लगाने पर दरोगा को प्रताड़ित करने वाले इंस्पेक्टर शाहिद अली पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Budaun, Budaun | Jun 11, 2026 बदायूं के न्यायालय सुरक्षा में ड्यूटी करने वाले दरोगा मेघश्याम गौतम चार जून को बदायूं की मधुबनी कॉलोनी में किराए के कमरे में मृत पाए गए थे। उनके भाई रामेश्वर दयाल ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि सुरक्षा प्रभारी शाहिद अली उनके भाई को टीका लगाने और धार्मिक प्रवृत्ति के कारण प्रताड़ित करते थे और केस में झूठा फसाने की धमकी देते थे।