हाथरस: खेत में धान की रोपाई करते समय किशोरी को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव कोटा में खेत में धान की रोपाई करते समय एक किशोरी रानो पुत्री असलम को सांप ने पैर पर काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन किशोरी को आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोरी का उपचार किया गया। मां ने बताया कि खेत में किशोरी को सांप ने काट लिया।