शाहजहांपुर। करीब 26 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखते हुए अधिकारियों को 19 जुलाई तक सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।