गुलाना: अकोदिया में चोरी के खुलासे को लेकर मंडलोई के निवास पर बैठक, सोमवार को बस स्टैंड पर चक्का जाम की चेतावनी
अकोदियानगर में पूर्व विधायक केदार सिंह मंडलोई के घर हुई 32 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं जेवरात की चोरी का एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं होने से नागरिकों में आक्रोश है। शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी दी गई कि घटना के विरोध में शनिवार शाम 5 बजे पूर्व पार्षद लोकेंद्र सिंह उर्फ राहुल मंडलोई के मेन रोड स्थित निवास पर विशाल बैठक होगी।