कांके: रांची के ओरमांझी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Dec 18, 2024 रांची स्थित ओरमांझी प्रखंड़ सह अंचल कार्यालय का बुधवार दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओरमांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का मुआयना किया और अटेंडेंस रजिस्टर को देखा। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई अहम निर्देश दिए।