सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने जिलाधिकारी का किया स्वागत
सोमवार दोपहर 2:00 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। सभी किसानों ने नए जिलाधिकारी का स्वागत एवं सम्मान किया। किसानों का कहना था कि इस दौरान जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।