बिहारीगंज: मोहनपुर में आयोजित क्रिकेट मैच में बिहारीगंज की शानदार जीत
मोहनपुर में जूनियर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में बिहारीगंज टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने फीता काटकर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहारीगंज ने 15 ओवर में 155 रन बनाए। जवाब में रमना की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहारीगंज ने 76 रन से मैच जीत लिया। बिट्टू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।