धोरैया: प्रखंड कार्यालय धोरैया में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा
Dhuraiya, Banka | Mar 24, 2026 प्रखंड कार्यालय धोरैया में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई. इसमें थानाध्यक्ष अमित कुमार, सीडीपीओ कुमारी हेमा जीविका बीपीएम, शिक्षा विभाग, मनरेगा के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.बैठक का मुख्य एजेंडा आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है.