नारायणा थाना की पुलिस टीम ने 7 मामलों में शामिल एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गुलशन के रूप में हुई है। इसके पास से पुलिस टीम ने दो स्कूटी और बटनदार चाकू बरामद किया है। डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि एसएचओ सतीश कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने इसको गिरफ्तार किया।