दिल्ली कैंटोनमेंट: पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स द्वारा नारायणा से 2 महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, 5.253 KG गांजा बरामद किया गया।
पश्चिम ज़िले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 2 महिला गांजा तस्करों को नारायणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपी महिलाओ के नाम राजश्री और पूजा है। ये दोनों रघुबीर नगर की जेजे कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस ने इनके पास से फाइन क्वालिटी का 5 किलो 253 ग्राम गांजा बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही गांजा तस्करी के कई मामले दर्ज़ है।