ललितपुर: भैलोनी सूबा निवासी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने सोलर पावर प्लांट भूमि अधिग्रहण मामले में गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगाए
ग्राम भैलोनी सूबा निवासी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने जिलाधिकारी आवास पर पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके यहां सोलर पावर प्लांट द्वारा भूमि अधिग्रहण की जा रही है। जहां किसानों को लगभग 13 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से उनकी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिया जा रहा है। परंतु कुछ बिचौलियों ने किसानों को मिलने वाले रुपयों का लगभग आधा भाग हड़प लिया है।