करछना: देवरी कला गांव में बच्चों को जन्म दे रही गाय व उसके बच्चे पर आवारा कुत्तों की झुंड ने किया हमला दोनों की हुई मौत।
करछना क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी राम प्रवेश यादव पशुपालक है। बीते कई वर्षों से बड़ी संख्या में पशुओं को पाल रखा है ।बुधवार सुबह 3 बजे के करीब बाडे में बंधी उनका एक गाय बच्चे को जन्म दे रहा था। उसी दरमियान आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और गाय के पीछे की हिस्सा एवं उसके बच्चे को नोच कर खा गए। जब राम प्रवेश के घर वालों की नजर पड़ी दोनों की मौत हो चुकी थी