चकिया: मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक चकिया शिव तपस्या पासवान, क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
चकिया के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। मंगलवार दोपहर करीब 03 बजे उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान विधानसभा चकिया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की अनियमितता, हाल ही में आए आंधी-तूफान से हुए जान-माल के नुकसान सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।