बदायूं: उझानी के मानकपुर गांव में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने मायके में खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 18, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मानकपुर गांव के रहने वाले मेवाराम ने अपनी बेटी स्वाती की शादी 14 महीने पहले थाना बिल्सी क्षेत्र के गुदनी खतौरा गांव के रहने वाले विकास भारती के साथ अपनी हैसियत के मुताबिक की थी। स्वाती के ससुरालिये मिले दहेज से खुश नहीं थे । ससुरालीजन गाड़ी और कैश की मांग करते थे, जिसके चलते स्वाती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया,उसकी मौत हो गई ।