दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में बुधवार की रात करीब 9 बजे बाह कोतवाली प्रभारी सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर रात तक चली इस मुहिम में प्रमुख स्थानों, बाजारों, होटलों, धर्मशालाओं, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास पुलिस ने कड़ी निगरानी