लखनपुर: ग्राम मुटकी जंगल के पास ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
उदयपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मुटकी जंगल के पास तेल खत्म होने की आशंका पर चलते ट्रैक्टर वाहन का पंप मारने के दौरान चालक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार हेतु अंबिकापुर संजीवनी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग पुलिस मामले की जांच में जुटी है।