चूरू: कोतवाली क्षेत्र के डिजिटल अरेस्ट के शिकार व्यक्ति को राहत, साइबर थाना पुलिस ने ₹2.38 लाख का रिफंड करवाया
Churu, Churu | May 31, 2026 चूरू के कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने 2 लाख 38 हजार रुपए रिफंड करवाए हैं। मामले में सायबर पुलिस रिकवरी और आरोपियों की तलाश कर रही है। सायबर थाना पुलिस से रविवार शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पिता के मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया।