जसवंतनगर: ग्राम चांदनपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चांदनपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव की गलियों से निकली यात्रा में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शुभारंभ कराया गया। कथा व्यास आचार्य श्री राघव दास जी महाराज ने भागवत कथा की महिमा बताई।