शिवपुरी नगर: गारंटी वाली स्कूटी से सामान पार, पैसे मांगे तो मिली धमकी: बालाजी ऑटो संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप
शिवपुरी शहर के फतेहपुर टॉकीज के सामने स्थित 'श्री ऑटो बालाजी मोटर्स' के संचालक पर एक ग्राहक के साथ धोखाधड़ी करने, गाड़ी का सामान चोरी छिपे बेचने और विरोध करने पर गाली-गलौज कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत सोमवार की शाम करीब 7 बजे कोतवाली पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।